BHARAT VRITANT

BCCI भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने 2024-25 सीजन (1 अक्टूबर, 2024 से 30 सितंबर, 2025) के लिए महिला खिलाड़ियों की सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट जारी कर दी है। इस बार 16 महिला खिलाड़ियों को अनुबंध में शामिल किया गया है, जिन्हें तीन ग्रेड में विभाजित किया गया है।

ग्रेड-ए: टॉप कैटेगरी में तीन खिलाड़ी

BCCI ने ग्रेड-ए में सिर्फ तीन खिलाड़ियों को जगह दी है। इसमें भारतीय महिला टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर, उपकप्तान स्मृति मंधाना और ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा का नाम शामिल है।

ग्रेड-बी: चार खिलाड़ियों को मिला स्थान

ग्रेड-बी में चार खिलाड़ियों को शामिल किया गया है:

  • रेणुका ठाकुर
  • जेमिमा रोड्रिग्स
  • ऋचा घोष
  • शैफाली वर्मा

ग्रेड-सी: नौ खिलाड़ियों को मिली जगह

BCCI की इस लिस्ट में ग्रेड-सी के तहत 9 खिलाड़ियों को रखा गया है:

  • यास्तिका भाटिया
  • राधा यादव
  • श्रेयंका पाटिल
  • तितास साधु
  • अरुंधति रेड्डी
  • अमनजोत कौर
  • उमा छेत्री
  • स्नेह राणा
  • पूजा वस्त्राकर

इस बार उमा छेत्री, अरुंधति रेड्डी, तितास साधु और श्रेयंका पाटिल को पहली बार सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में जगह मिली है।

पिछली बार 17 खिलाड़ी थीं शामिल

पिछले सीजन की सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट में 17 खिलाड़ियों को शामिल किया गया था। हालांकि, इस बार खिलाड़ियों की संख्या घटाकर 16 कर दी गई है, लेकिन ग्रेड-ए की सूची में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

BCCI की महिला खिलाड़ियों की पूरी सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट:

ग्रेड-ए: हरमनप्रीत कौर, स्मृति मंधाना, दीप्ति शर्मा
ग्रेड-बी: रेणुका ठाकुर, जेमिमा रोड्रिग्स, ऋचा घोष, शैफाली वर्मा
ग्रेड-सी: यास्तिका भाटिया, राधा यादव, श्रेयंका पाटिल, तितास साधु, अरुंधति रेड्डी, अमनजोत कौर, उमा छेत्री, स्नेह राणा, पूजा वस्त्राकर