दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता आज मेट्रो पिलर्स का निरीक्षण करने निकली थीं। लेकिन हैदरपुर फ्लाईओवर पर पहुंचते ही उनका काफिला अचानक रुक गया। वजह थी सड़क पर अचानक आ गईं गायें। समय रहते चालक ने ब्रेक लगा दिए, जिससे बड़ा हादसा टल गया। काफिला करीब 15 मिनट तक रुका रहा।

सड़क सुरक्षा पर दिए सख्त निर्देश
गाड़ी से उतरकर सीएम रेखा गुप्ता ने अधिकारियों को आवारा पशुओं को सड़क पर आने से रोकने के लिए ठोस उपाय करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ऐसी घटनाएं यातायात बाधित कर सकती हैं और दुर्घटनाओं का कारण बन सकती हैं।
सीएम ने विधानसभा में पेश किया बजट
रेखा गुप्ता ने मंगलवार को वित्त वर्ष 2025-26 का बजट पेश किया। इस एक लाख करोड़ रुपये के बजट में यमुना सफाई, महिलाओं के आर्थिक सशक्तीकरण, बुनियादी ढांचे और जल प्रबंधन पर जोर दिया गया है। उन्होंने इसे दिल्ली को आत्मनिर्भर बनाने की योजना बताया।
भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रुख
बजट भाषण के दौरान उन्होंने भ्रष्टाचार और अक्षमता के युग के खत्म होने की बात कही। बीजेपी ने 27 साल बाद दिल्ली में बजट पेश किया, जिससे आम आदमी पार्टी को सत्ता से हटाकर भाजपा ने वापसी की है।