मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को मुरादाबाद पहुंचे। सर्किट हाउस में उन्होंने मुरादाबाद मंडल के विधायक, मंत्री, एमएलसी और संगठन के पदाधिकारियों के साथ बैठक की।

बैठक में विशेष रूप से विधानसभा चुनाव 2019 की तैयारियों को लेकर चर्चा हुई। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश सरकार के कार्यकाल में हुए श्रेष्ठ कार्यों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि कुंभ मेला 2019 उत्तर प्रदेश सरकार की सबसे प्रमुख उपलब्धियों में से एक है। इस आयोजन की व्यवस्था में चार हजार करोड़ रुपये खर्च किए गए। देश विदेश विदेश से 24 करोड़ लोगों ने संगम में आकर स्नान किया। भारत के हर घर से लगभग एक व्यक्ति स्नान करने पहुंचा, यह अपने आप में एक बड़ी उपलब्धि है।

सीएम के आने पर सर्किट हाउस के सामने से दिल्ली रोड को पूरी तरह से बंद कर दिया गया। एक ओर राधा कृष्ण मंदिर के नजदीक रोड पर बैरियर लगाकर उसे बंद किया तो दूसरी ओर राही होटल से ठीक पहले रास्ते पर बैरियर लगा दिए गए। लोगों को आवास विकास कॉलोनी की ओर से रूट बदलकर निकाला गया। पैदल जाने वालों को भी उधर से गुजरने की इजाजत नहीं रही। किसी को पैदल भी नहीं जाने दिया गया। मेहमान कार्ड दिखा रहे थे, पर किसी के लिए रास्ता नहीं खोला गया। इधर दोपहर एक बजे से बजे रास्ता बंद होने के कारण करीब एक किलोमीटर के दायरे में आने वाली सभी फैक्ट्रियों के कर्मचारियों को भी बाहर नहीं निकलने दिया गया। इस दौरान दो एंबुलेंस आईं तो उन्हें जाने के लिए रास्ता दिया गया।

बीजेपी पदाधिकारियों की सूची मिलने के बाद जिला प्रशासन ने सर्किट हाउस में प्रवेश की अनुमति के लिए 26 गणमान्य लोगों के नाम की सूची जारी की है। इन्हीं लोगों के पास जिला प्रशासन के द्वारा जारी किए गए पास हैं। बिना पास के किसी भी व्यक्ति को अंदर जाने की अनुमति नहीं दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *